फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chhah dukaanon se khaad-beej ke 12 saimpal lie

छह दुकानों से खाद-बीज के 12 सैंपल लिए

Thu, 25 May 2017 12:28 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 25 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
chhah dukaanon se khaad-beej ke 12 saimpal lie
खाद - फोटो : Getty Images
सहावर रोड स्थित पीपल अड्डा इलाके में बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ने खाद-बीज की दुकानों में छापेमारी की। दबिश देखकर कई विक्रेता दुकानें बंद कर निकल गए। वहीं टीम ने छह दुकानों से खाद और बीज के 12 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। विक्रेताओं को खाद-बीज बिक्री का रिकार्ड दुरुस्त रखने को कहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव, उर्वरक सहायक राजपाल, बीज सहायक जितेंद्र कुमार की टीम ने बुधवार की दोपहर सहावर रोड पर पीपल अड्डा इलाके की खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने नरेंद्र बीज केंद्र, ज्योति फर्टिलाइजर, पालीवाल बीज केंद्र, कृषक सेवा केंद्र, क्षत्रिय बीज भंडार, संजीव खाद भंडार से मक्का के बीज के सात और डीएपी के पांच कुल 12 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। दुकानों की बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की। उधर, छापेमारी की भनक लगते ही पटियाली गेट समेत शहर के कई दुकानदार शटर गिरा कर भाग निकले। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यदि कोई विक्रेता नकली खाद या बीज बेचते मिला, तो रिपोर्ट दर्ज करा कर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed