फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chanda se maanga var, lambee ho usakee umr

चंदा से मांगा वर, लंबी हो उनकी उमर

Wed, 19 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
chanda se maanga var, lambee ho usakee umr
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराो
हाथों में सजी मेहंदी, माथे पर दमकता टीका। सिर से लेकर पैर तक सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने चांद से पति की लंबी उम्र की कामना की। बुधवार की शाम व्रत सुनने व पूजा करने के बाद महिलाओं में चांद देखने को बेसब्री देखी गई। पहला करवाचौथ मना रही महिलाओं में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। नगर के इंद्रपुरी कालोनी में विवाहिताओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया। इसस पूर्व पूरे दिन बाजार में सजने संवरने और खरीदारी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

सुहाग के प्रमुख पर्व करवा चौथ को लेकर विवाहिताएं उत्साहित नजर आईं। यूं तो जिले में चार-पांच दिन पहले से करवा चौथ की रौनक बिखरनी शुरू हो गई थी, लेकिन बुधवार को विवाहिताएं व्रत को लेकर उत्साह से लबरेज नजर्र आइं। पति की लंबी उम्र के लिए विवाहिताओं ने निर्जल व्रत रखा। सुबह पूजन के बाद विवाहिताओं ने कथा श्रवण की। व्रत के दौरान अधिकांश विवाहिताओें की नजर घड़ी की सुइयों पर टिकी रहीं। जैसे ही अंधेरा घिरना शुरू हुआ, सजने संवरने की तैयारी होने लगी। रात आठ बजते ही सुहागिनों ने चांद दिखने का इंतजार करना शुरू दिया। जैसे ही चंद्र दर्शन हुआ, तो महिलाओं ने करवा से चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की सलामती और परिवार की खुशहाली की कामना की। छलनी से चंद्रमा और पति के मुख का दीदार कर व्रत खोला। पतियों ने भी अपने हाथ से पत्नी को निवाला खिलाकर और पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। पतियों ने आकर्षक गिफ्ट भी प्रदान किए। बुधवार को बाजारों में महिलाओं की खासी भीड़ नजर आई। शहर की पॉश कालोनी इंद्रपुरी में विवाहिताओं ने सामूहिक पूजन किया। पूजन के दौरान वयोवृद्ध विवाहिता के निर्देशन में कथा का श्रवण किया गया। इस दौरान विवाहिताओं ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed