{"_id":"57bc8fc34f1c1bf654d508d4","slug":"chaay-mein-giree-chhipakalee-paanch-kee-haalat-bigadee","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय में गिरी छिपकली, पांच की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय में गिरी छिपकली, पांच की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम चांड़ी में चाय में छिपकली गिर गई, जिसे पीने से पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चाड़ी निवासी राजबहादुर की पुत्री नीलम ने सुबह चाय बना कर रखी। बर्तन खुला होने के चलते उसमें छिपकली गिर गई। जिसका उन्हें पता नहीं लगा। चाय परिवारीजनों ने पी इसके बाद सरबती (17), नीलम(20), स्नेलता (30), अंजलि(6) और लक्ष्मी(4) की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें चक्कर आना और उल्टी होने की शिकायत हुईं। बीमारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
चिकित्सक न मिलने की शिकायत सीएमओ से की
कासगंज(ब्यूरो)। ग्राम चांड़ी निवासी राजबहादुर ने बताया बीमारों को लेकर जब अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सक मिले और न ही अन्य स्वास्थ्यकर्मी। जिससे मरीजों को प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल सका। मामले की लिखित शिकायत सीएमओ से की है। वहीं ग्राम प्रधान मनोज कुमार का कहना है कि सहावर अस्पताल में लापरवाही होती है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।