फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Celebrated the festival of lights of Guru Nanak Dev with great pomp

धूमधाम से मनाया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव

Fri, 19 Nov 2021 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the festival of lights of Guru Nanak Dev with great pomp
गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम में बैठे लोग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। श्री गुरुनानक देव का 552वां प्रकाशोत्सव पर्व शहर व कस्बों के गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। शबद कीर्तन और श्रीपाठ साहिब का आयोजन किया गया। घरों में भी धार्मिक कार्यक्रम किए गए। ठंडी सड़क स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक नाम लेवा संगत ने पर्व धूमधाम से मनाया। शुक्रवार सुबह से ही गुरु की संगत का गुरुद्वारा साहिब में आना प्रारंभ हो गया। साध-संगत द्वारा निशान साहिब की सेवा की गई। सेवा के बाद गुरुद्वारा साहिब के हुजूरी ज्ञानी लोकेंद्र सिंह द्वारा विशेष दीवान प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

गुरु की वाणी से आरंभ हुए कार्यक्रम में कीर्तन दीवान पर प्रकाश डाला गया। सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होया.. कीर्तन सभी धर्म प्रेमियों ने साथ-साथ दोहराया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर प्रसाद वितरण कराया गया। शाम को दीपमाला व आरती, शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष गुरुवचन सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव गुरुदीप सिंह, शीतलदास, गुरमीत, परमजीत, अमरजीत, अशोक सिंह, त्रिलोचन सिंह, चरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed