फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Case of beating of father and son settled after 7 years with fine

Etah News: 7 साल बाद जुर्माने में निपटा पिता-पुत्र की पिटाई का मुकदमा

Sun, 06 Oct 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 06 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Case of beating of father and son settled after 7 years with fine
एटा। कोतवाली नगर में करीब 7 साल पहले पिता-पुत्र की पिटाई का मामला दर्ज कराया था। वर्षों तक अदालत में चली कानूनी लड़ाई के बाद आखिर मामला जुर्माने में छूटा। अदालत ने दंपती को दोषी ठहराते हुए अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में 24 मार्च 2017 को रमेश व उसकी पत्नी सुमन निवासी दिनेश नगर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यहीं के राजू का आरोप था कि दोनों ने मारहरा गेट व उसे व उसके पुत्र राज को गालीगलौज करते हुए पीटा। अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपियों ने घटना को स्वीकार कर लिया और कम सजा की गुहार लगाई। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेश कुमार ने दोनों पर कुल मिलाकर 2400 रुपये का अर्थदंड लगाया। इसे अदा न करने पर एक माह के कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed