{"_id":"a799b21bab7f988914d38e2ec8bb8ea7","slug":"can-not-tolerate-atrocities-of-winter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहन नहीं हो रहा सर्दी का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहन नहीं हो रहा सर्दी का सितम
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। गलन व कोहरे के चलते लोग ठिठुरते रहे। बाजार भी देर से खुले। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। प्रशासन ने तीनाें तहसीलों में अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये भेजे हैं।
लगातार तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। दिनभर बादल व कोहरा छाए रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवाओं ने भी लोगों कंपकंपा दिया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के सहारे बैठे। वहीं, सरकारी कार्यालयों में भी सर्दी का असर दिखाई दिया। एडीएम वित्त व राजस्व राजेंद्र कुमार ने बताया कि ठंड को देखते हुए तीनों तहसील एटा, जलेसर व अलीगंज को अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपये दिए गए हैं। साथ ही जरूरतमंदों को कंबल वितरण कराने के भी आदेश दिए हैं।
इधर, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम गेहूं की अगैती व पिछैती दोनों फसलों के लिए अनुकूल बताया जा रहा है। उनके अनुसार वर्तमान में गेहूं की पिछैती फसल की बुवाई की जा रही है। इसके लिए मौसम में नमी बहुत आवश्यक है। इस मौसम से गेहूं की अगैती फसल में अच्छी पैदावारी की उम्मीद भी की जा रही है।