फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Buses traveling on the roof of the accident is haunted

हादसे का सबब बन सकती है बसों की छत पर यात्रा

Thu, 26 Nov 2015 05:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 26 Nov 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
 Buses traveling on the roof of the accident is haunted
नगर में यातायात माह में भी काफी संख्या में वाहन चालक अपने वाहनों की छतों पर यात्रियों को बैठाकर वाहनों को दौड़ा रहे हैं। कई स्थानों पर नीचे झूलती विद्युत लाइनें इन यात्रियों के सिरों से टकरा सकती हैं। जहां तहां लाइन आने पर वाहन की छत पर बैठे यात्री सिर झुकाकर बच जाते हैं लेकिन उनकी यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का करण बन सकती है। पूर्व में वाहनों की छतों पर यात्रा के दौरान हुई घटनाओं के बाद न तो इसके लिए लोग जागरूक नजर आते हैं और न पुलिस गंभीर।
विज्ञापन

सहालग सीजन चल रहा है। लोगों को वाहनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण काफी संख्या में मजबूरन लोग बसों की छतों पर बैठ कर यात्रा कर रहे हैं। बसों की छतों एवं पायदान पर यात्रा करते समय लोग यह भूल जाते हैं कि उनकी यह लापरवाही उनकी जान के लिए खतरा बन सकती है।
विज्ञापन


नगर के सरकूलर रोड पर ही कई स्थानों पर तारों का बड़ा मकड़जाल है। यहां एक पोल से दूसरे पोल तक घरों में सप्लाई के लिए गई लाइन को भी व्यवस्थित नहीं किया गया है। वहीं सप्लाई के लिए डाली गई लाइनों को भी अंडरग्राउंड नहीं किया गया है। सड़क पर मौत बनकर झूलती लाइनें कभी भी लोगों के लिए जानलेवा हो सकती है। पहले भी सरकूलर रोड पर झूलते तारों के कारण बड़ी घटनाएं हो चुकी है। नगर के नदरई गेट, सोरो गेट व रेलवे पुल के पास स्थिति यही है। यहां तो तार इतने नीचे हैं कि कभी-कभी तार वाहनों में उलझ कर टूट जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed