{"_id":"58b5bfaa4f1c1b965e83180d","slug":"burning-just-escaped-becoming-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग बस बनने से बची रोडवेज की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्निंग बस बनने से बची रोडवेज की बस
Amar Ujala
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माल गोदाम चौराहे पर मंगलवार को एटा डिपो की बस में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख सवारियां चीखने-चिल्लाने लगी। जान बचाने को लोग बदहवास से बस से कूदने लगे। हालांकि मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस दौरान चौराहा पर हड़कंप मचने से करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
एटा डिपो की रोडवेज बस कासगंज से यात्रियों को लेकर चौराहे तक पहुंची। चौराहा पर भी एटा जाने के लिए यात्री बस में सवार हो रहे थे, तभी अचानक बस के इंजन के पास से धुआं उठने लगा और आग लग गई। बस में सवार यात्री आग लगते देखकर बस से कूदने लगे। इससे वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार एवं भगदड़ मच गई। चौराहा के दुकानदार एवं आसपास के बाल्टी, डिब्बे आदि से पानी लेकर आग बुझाई। चालक प्रवीण ने बताया कि इंजन के पास वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
वहीं बस में आग लगने की घटना से नदरई गेट, सर्कुलर रोड, मालगोदाम रोड व गांधी मूर्ति मार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया। आग के बुझने के बाद लोगों को धक्का लगाकर बस को सड़क किनारे किया। इस बीच वहां जाम लगा गया था। सर्कुलर रोड से बिलराम गेट और नदरई गेट से मिशन हास्पिटल तक वाहनों की लाइन लग गई थी। पुलिस के काफी देर पसीना बहाने के बाद यातायात बहाल हो सका।