{"_id":"577fddc14f1c1b6e697fce8e","slug":"bijalee-vibhaag-kee-laaparavaahee-se-gaee-do-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की लापरवाही से गई दो जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की लापरवाही से गई दो जान
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
परिवार में कोहराम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगला समल निवासी दो युवकाें की मौत विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि खेत में दो दिन से तार टूटे पड़े थे। सूचना के बाद भी इन्हें जोड़ा नहीं गया। इसी से यह हादसा हुआ है। वहीं एक साथ दो युवकों की मौत से नगला समल में दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा।
बता दें कि नगला समल निवासी भगवान दास और रविंद्र बुधवार की शाम गांव कल्यानपुर दावत में गए थे। रात दोनों खेतों के रास्ते पैदल लौट रहे थे, तभी टूटे पड़े तारों के कारण करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक घटनास्थल देखकर लगता है कि रविंद्र पहले करंट की चपेट में आया था, उसे बचाने के प्रयास में भगवान दास की भी जान चली गई। गुरुवार रात दोनों के शव खेत में मिलने से कोहराम मच गया। गांववाले इस जानलेवा हादसे के लिए बिजली विभाग के अफसर और कर्मियों को कसूरवार ठहरा रहे हैं। घटना से लोगों में गुस्सा भी है। ग्रामीणाें ने बिजली विभाग के अधिकारियों ने दोनों मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।