फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bainkaaen mein 800 karod ke puraane not jama

बैंकाें में 800 करोड़ के पुराने नोट जमा

Wed, 14 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
bainkaaen mein 800 karod ke puraane not jama
यहां पंडितों को दान में मिले 70 लाख के पुराने नोट
नोटबंदी लागू होने के बाद जिले की 142 सरकारी बैंक शाखाओं, निजीं बैंकाें, 47 पेट्रोल पंप, 4 नगर पालिका, 5 नगर पंचायत, रजिस्ट्री विभाग और रसोई गैस एजेंसी से बैंकों के खजाने में 800 करोड़ रुपये से अधिक के पुराने नोट जमा कराए गए हैं। बैंक अफसरों की माने तो जमा पुराने नोट में 500 रुपये के 70 प्रतिशत और 1000 रुपये के तीस प्रतिशत नोट शामिल हैं। लेकिन बैंक यह नहीं बता पा रहे कि पेट्रोल पंप से कितने पुराने नोट जमा हुए और जिले के थानों के मालखानों में कितने नोट बंद हैं। मालाखानों के जमा नोट का मामला कोर्ट में लंबित होने से पुलिस अफसर बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

लीड बैंक अफसरों की माने तो नौ नवंबर से नोटबंदी लागू होने के बाद अभी तक जिले की सरकारी और निजी बैंकों में 800 करोड़ रुपये से अधिक के पुराने नोट जमा हुए हैं। इनमें 500 रुपये के करीब 70 प्रतिशत और 1000 रुपये के 30 प्रतिशत नोट शामिल हैं। बैंकों में अभी भी पुराने नोटों की गिनती चल रही है। बैकों में जमा नोट नगर पालिका, नगर पंचायत, विद्युत निगम, रजिस्ट्री विभाग, पेट्रोल पंप और रसोई गैस एजेंसियों से आए हैं। सबसे ज्यादा पुराने नोट पेट्रोल पंप और रसोई गैस एजेंसी से आए है, लेकिन बैंक अधिकारी आंकड़ा नहीं बता पा रहे। जिले की राजा का रामपुर, सकीट, जैथरा, निधौली कलां और अवागढ़ नगर पंचायत में करीब 15 लाख रुपये के पुराने नोट जमा हुए हैं। जबकि नगर पालिका सदर, अलींगंज, जलेसर, मारहरा और जलेसर में करीब 80 करोड़ रुपये अभीतक जमा हुए हैं। निकाय अफसरों की माने तो बकाया हाउस, वाटर और जल टैक्स के रुप में नोटबंदी के दौरान जमा 500 रुपये के 60 और 1000 रुपये के 40 प्रतिशत नोट शामिल हैं। बैंक के अधिकारिक सूत्रों की माने तो 9 से 23 नवंबर के बीच करीब 300 करोड़ रुपये बदले गए, जबकि 200 करोड़ रुपये ग्राहकों ने अपने खातों में जमा कराए हैं। अब सिर्फ खातों में पुराने नोट जमा हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed