फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   audio viral

विधायक डेविड का महिला अधिकारी को हड़काने का ऑडियो वायरल

Sat, 11 Jan 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
audio viral
एटा। शहर के व्यापारी के यहां टीम के साथ छापा मारने गई महिला अधिकारी को सदर विधायक ने फोन पर हड़काया। किसी ने इसका आडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विधायक तो स्वीकार कर रहे हैं कि अफसरों की मनमानी और जनता को हुई परेशानी पर वह तल्ख हुए, लेकिन अफसर इस बात को छिपाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जिला अभिहीत अधिकारी श्वेता सैनी ने डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में आधा दर्जन कर्मचारियों के साथ घंटाघर स्थित सुभाष मिष्ठान्न भंडार सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की और खाद्य पदार्थों के नमूने भरे थे। इसकी जानकारी व्यापारी नेताओं को हुई तो उन्होंने विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड से शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर विधायक ने जिला अभिहीत अधिकारी से फोन पर बात की। इस दौरान उनका लहजा तल्ख हो गया। उन्होंने कहा कि मैगी, बेसन, आटा, सूजी, मैदा आदि सामान व्यापारी कंपनी से खरीदता है, पैकेट और बोरा खुलते ही उसमें नमी आ जाती है, ऐसे में नमूना फेल होगा पर इसमें व्यापारी की गलती कहां है। उन्होंने अधिकारी से ही प्रश्न किया कि वह बताएं कि व्यापारी माल कहां से खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed