{"_id":"5fde3a1f8ebc3e3c5053e825","slug":"arrest-etah-news-agr4727114196","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाले ने ही आत्महत्या के लिए उकसाया था, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने वाले ने ही आत्महत्या के लिए उकसाया था, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव से युवती के साथ भागकर प्रेम विवाह करने वाले ने ही उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। उसके उकसावे में आकर युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार सुबह अलीगंज से गिरफ्तार कर लिया।
विगत आठ मार्च 2020 को थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद युवती ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ राजा पुत्र राकेश कुमार निवासी मोहल्ला पड़ाव कस्बा व थाना अलीगंज को मोहल्ला से ही शनिवार सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि युवती को ले जाने के बाद प्रेम विवाह कर लिया था। पुलिस की ओर से गिरफ्तारी का दबाव बनाया गया तो हाईकोर्ट की शरण ली थी। बालिग होने के चलते हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी। इसके बाद वे जिला मैनपुरी के कस्बा बेवर में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। उसने बताया कि प्रेम विवाह के बाद लगातार की जा रही भागदौड़ से तंग आकर उसने युवती को ताना दिया था। इसके बाद युवती ने दो माह पूर्व कमरे में ही आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पंकज मिश्रा ने बताया है कि युवती का पोस्टमार्टम आदि प्रक्रियाएं मैनपुरी में ही पूर्ण की गई थी। युवती की ओर से आत्महत्या करने के बाद परिजनों की ओर से आत्महत्या करने के लिए उकसाने की तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर मुकदमा तरमीम किया गया था।