{"_id":"5f8891388ebc3e9bc03f52fc","slug":"arested-loolere-etah-news-agr4638627149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: हत्या व लूट के आरोपी दो सगे भाई भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: हत्या व लूट के आरोपी दो सगे भाई भेजे गए जेल
Thu, 15 Oct 2020 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
जलेसर पुलिस की हिरासत मे खीलेन्द्र के हत्यारोपी ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जलेसर क्षेत्र के गांव सिलामई में मंगलवार की रात हत्या कर लूट की वारदात करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। पुलिस पिता-पुत्र की तलाश में दबिश दे रही है। हत्या किन परिस्थितियों में गांव के युवकों की ओर से की गई। ऐसा हिरासत में लिए गए युवकों ने पूछताछ में पुलिस को कुछ भी नहीं बताया है।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि दूध व्यवसायी नंदन सिंह ने पुत्र खिलेंद्र पर हमला कर हत्या करने और 12 लाख रुपये लूट ले जाने की रिपोर्ट गांव के ही छोटे सिंह पुत्र मुंशी लाल और इनके पुत्र दुर्वेश, उर्वेश और दुष्यंत के खिलाफ दर्ज कराई। पुलिस ने हत्यारोपी दुर्वेश और दुष्यंत को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने बताया है कि पुलिस ने वारदात के बाद ही आरोपी दुर्वेश को हिरासत में ले लिया था।
आरोपी से बुधवार को दिन भर और रात में भी पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी वारदात के बारे में कुछ भी जानकारी पुलिस को नहीं दे सका है। वहीं पुलिस ने दुष्यंत को बृहस्पतिवार की सुबह कस्बा जलेसर स्थित निधौली चौराहा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्या किन परिस्थितियों में की गई, ऐसा नहीं बता सके हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों को जेल भेज दिया है, वहीं पुलिस आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।