फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Altercation between three women at Metro Hospital; FIR registered.

Etah News: मेट्रो हॉस्पिटल में तीन महिलाओं के बीच हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Jun 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 11 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Altercation between three women at Metro Hospital; FIR registered.
एटा। शहर के आगरा रोड स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में तीन महिलाओं के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की आपस में मारपीट होने लगी। इसमें एक महिला घायल हो गई। शिकायत के आधार पर दो महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घायल महिला मनीषा आगरा रोड स्थित मेट्रो हाॅस्पिटल में दवा लेने पहुंची थीं। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दो महिलाओं ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। करीब 10 से 15 मिनट विवाद चलता रहा। हाॅस्पिटल में मौजूद अन्य लोगों ने उन महिलाओं का बीच बचाव कराया। घटना के बाद मनीषा ने कोतवाली नगर पहुंचकर तहरीर दी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उन्हें चोटें आईं। इस मामले में सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं हाॅस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed