फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Alert after checking in court premises

अलर्ट के बाद कोर्ट परिसर में चेकिंग

Wed, 28 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Wed, 28 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Alert after checking in court premises
अलर्ट के बाद कोर्ट परिसर में चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
न्यायालय में बुधवार को विस्फोट की सूचना खुफिया एजेंसियों को मिलने के बाद अलर्ट जारी किया। कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। वादकारियों और वकीलों को जागरूक रहने के लिए कहा। कहा कोई भी संदिग्ध चीज दिखाई दे तो उसे छुए नहीं।
विज्ञापन

 जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सीओ और कोतवाली पुलिस को तत्काल न्यायालय में सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। न्यायालय खुलने के समय ही पुलिस परिसर में सक्रिय हो गई। आने जाने वाले लोगों के बैग की तलाशी ली। पुलिस ने सभी अधिवक्ताओं और वादकारियों को जागरूक किया कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या लावारिस सामान दिखाई दे तो उसे छूएं नहीं। तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

देश में आतंकी गतिविधियों और आईबी के विस्फोट की सूचना के बाद बुधवार को पुलिस-प्रशासन से अलर्ट जारी किया। शहर के न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कोर्ट में प्रवेश करने वाले लोगों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने न्यायालय में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली। इसके साथ ही डॉग स्कवायड ने न्यायालय परिसर में चेकिंग की। तलाशी के बाद कोर्ट में प्रवेश दिया। कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल देख लोगों में चर्चा का आलम रहा। बताया जाता है कि प्रदेश सरकार को एसटीएफ ने कोर्ट परिसरों में बम विस्फोट होने की आशंका की खुफिया जानकारी दी। जिसके बाद सभी जिलों में पुलिस विभाग ने न्यायालयों में अभियान चलाया। एएसपी विसर्जन सिंह यादव और सीओ निमेश कटियार के निर्देशन में पुलिस बल ने लोगों को तलाशी लेकर आने-जाने दिया। एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया है। कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वैड ने भी तलाशी ली है। इस दौरान कोई संदिग्ध नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed