फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ahinsa ka sandesh dete hue lautee rathayaatra

अहिंसा का संदेश देते हुए लौटी रथयात्रा

Thu, 21 Apr 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Thu, 21 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
ahinsa ka sandesh dete hue lautee rathayaatra
भगवान महावीर की जयंती महोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तीन दिवसीय भगवान महावीर जयंती महोत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। गुरुवार को घंटाघर जैन मेला पंडाल से वापस रथयात्रा नई बस्ती बड़े स्थित जैन मंदिर से पहुंची। श्रावक और श्राविकाएं भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते दिखाई दिए।   
विज्ञापन

घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल पर तीन दिवसीय भगवान महावीर जयंती महोत्सव का समापन गुरुवार को रथयात्रा नई बस्ती बड़ा जैन मंदिर रवाना कर किया गया। रथयात्रा पुलिया गर्वी, लोकमनदास तिराहा, होली मुहल्ला, रेवाड़ी मुहल्ला, वली मोहम्मद चौराहा, महावीर पार्क, घंटाघर, बजरिया, सुभाष मूर्ति, हाथी गेट, जीटी रोड, गोदाम चौकी होती हुई बड़े जैन मंदिर पर हुई। भगवान महावीर के रथ पर खवासी की भूमिका गैरव जैन, सारथी सुधांशु जैन, रोकड़िया अंकित जैन, इंद्र संजय जैन, अनंत जैन ने निभाई। देर रात घंटाघर जैन मंदिर में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। प्रजापालन वर्मा पूर्व विधायक, विपिन वर्मा डेविड, प्रदीप भामाशाह के अलावा पालिका चेयरमैन ने श्रावक श्राविकाओं के लिए आईसक्रीम की व्यवस्था कराई। सुरेश चंद्र जैन, विमल जैन, सुनील बांदा, सुधीर जैन, प्रमोद कुमार जैन, हितेश जैन, राजेंद्र जैन, कैलाश जैन, राजवीर जैन, संजय जैन, शैलेंद्र जैन, अनिल जैन, राजकुमारी, राखी, मेघा, ऊषा, विनीता, ममता, कविता जैन समेत तमाम श्रावक और श्राविकाएं मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed