फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After the tragedy, angry people used to jam

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Thu, 25 May 2017 12:28 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 25 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
After the tragedy, angry people used to jam
हादसे में मौत पर ब‌िलखते पर‌िवारीजन - फोटो : amar ujala
 आगरा-एटा बॉर्डर पर नूहंखास के ग्रामीणों से भरी बोलेरो मैक्स पलटने से महिला की मौत हो गई, जबकि कई ग्रामीण घायल हो गए। आठ घायलों को जलेसर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जलेसर और बरहन पुलिस के देरी से घटनास्थल पर पहुंचने पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। पुलिस ने दो घंटे बाद जाम खुलवा कर ग्रामीणों का शांत कराया। हादसे के बाद मृतक महिला के परिवारीजनों में कोहराम मच गया है, जबकि ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई है।
विज्ञापन

नूंहखेड़ा निवासी सोबरन सिंह बुधवार को बोलेरा मैक्स वाहन में गेहूं और आलू लादने के बाद करीब 25 ग्रामीणों के साथ आगरा जा रहा था। रास्तें उसे खेत मालिक के घर गेहूूं आलू रखने के बाद रायधा गांव में आयोजित एक तेरहवीं में ग्रामीणों संग शिरकत करने जाना था। लेकिन एटा और आगरा बार्डर पर बरहन थाना क्षेत्र में पहुंचते ही बोलेरा मैक्स अनियंत्रित होकर पलटने से वाहन में बैठे ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई। मैक्स में सवार महिला अनारदेवी 55 की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से निकाल कर एंबुलेंस से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा और कुछ को जलेसर में भर्ती कराया। हादसे के एक घंटे बाद बरहन पुलिस और आधा घंटे बाद जलेसर पुलिस के पहुंचने से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा कर हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी प्रकार ग्रामीणों को समझा कर दो घंटे में जाम खुलवाया। जाम और हंगामे के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। घायलों में सोबरन 63, राजेश 12, सुमन 21, हेमलता 17, त्रिमल सिंह 19, ज्योति 05, बबिता 30 और राम 05 शामिल हैं। नूंहखेड़ा के ग्रामीण हादसे की खबर के बाद अपनो का हाल जानने आगरा रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed