फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After ten years BJP has won municipality in Etah Sudha Gupta has been elected as president

Etah Nikay Chunav Result: थम गई गांधी की आंधी, अब भगवा सरकार; सुधा गुप्ता चुनी गईं अध्यक्ष

Sat, 13 May 2023 11:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 11:46 PM IST
सार

Etah Nikay Chunav Result: एटा में गांधी की आंधी थम गई। अब यहां भगवा सरकार आ गई है। भाजपा की सुधा गुप्ता अध्यक्ष चुनी गईं।

विज्ञापन
After ten years BJP has won municipality in Etah Sudha Gupta has been elected as president
एटा शहर नगर पालिका सीट पर जीत हासिल करने के बाद प्रमाण पत्र लेंती भाजपा नेत्री सुधा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दस साल से एटा नगर पालिका में चल रही गांधी की आंधी इस बार थम गई। अब यहां भगवा सरकार बन गई है। भाजपा की सुधा गुप्ता ने ... वोट हासिल कर जीत दर्ज कराई है। उनका मुकाबला सपा की मुन्नी बेगम से रहा। जबकि निर्दलीय मीरा गांधी तीसरे स्थान पर पहुंच गईं।

विज्ञापन


मतगणना के लिए मंडी समिति में सभी इंतजाम एक दिन पहले ही पूरी कर लिए गए थे। सुबह 7 बजे से कार्मिकों, मतगणना एजेंट आदि का पहुंचना शुरू हो गया। इसके साथ ही सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती के साथ मतगणना शुरू कराई गई। बाद में स्ट्रांग रूम से मतपेटिकाएं चरणवार बाहर लाई गईं। एटा नगर पालिका के अध्यक्ष पद की मतगणना के लिए 20 टेबिल लगाई गई थीं। 

विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन ने दूसरे चक्र के बाद स्वीकार ली हार

डाक मतपत्रों की गिनती में सपा की मुन्नी बेगम आगे रहीं। जबकि मतपेटिकाओं से मतों की गिनती के दौरान पहले चक्र से ही भाजपा ने बढ़त बना ली। लगातार बढ़त का आंकड़ा और बढ़ता गया। किसी भी चक्र में अन्य कोई प्रत्याशी आगे नहीं निकल पाया। वहां मौजूद निर्दलीय प्रत्याशी मीरा गांधी के पति पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी ने दूसरे चक्र के बाद हार स्वीकार ली। वह 2012 और उनकी पत्नी 2017 में अध्यक्ष बनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयी घोषित कर जीत का प्रमाण-पत्र दिया गया

इसके बाद मुकाबला भाजपा और सपा के प्रत्याशियों के बीच चलता रहा। इस बीच साइकिल खूब दौड़ी, लेकिन कमल की रफ्तार का सामना नहीं कर पाई। हर चक्र में उसके पीछे-पीछे ही चलती रही। अंत में सभी छह चक्र के बाद सुधा गुप्ता ने उन्हें ... मत से हरा दिया। इसके साथ ही उन्हें विजयी घोषित कर जीत का प्रमाण-पत्र दे दिया गया। मुन्नी बेगम को ... और मीरा गांधी को ... मत मिले।

भाजपा के लिए कसक बनी थी यह सीट, झोंक दी थी पूरी ताकत

जिला मुख्यालय की यह सीट छह साल से भाजपा के लिए कसक बनी हुई थी। 2017 में चुनाव के समय सूबे में भाजपा की सरकार और जिले में चारों विधायक भी भाजपा के थे। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी हार गईं और निर्दलीय मीरा गांधी जीतीं। यही वजह थी कि इस बार चुनाव में भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी आकर यहां चुनावी सभा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed