{"_id":"62d6e8070fed8b26c06e804f","slug":"administration-removed-illegal-occupation-in-himmat-nagar-bajhera-etah-news-agr540607484","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मत नगर बझेरा में प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मत नगर बझेरा में प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा
विज्ञापन
हिम्मतनगर बझेरा में बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाते अधिकारी। संवाद
- फोटो : ETAH
मिरहची। थाना क्षेत्र के गांव हिम्मत नगर बझेरा के अनुसूचित जाति के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की थी। मंगलवार को प्रशासन ने गांव में मंदिर की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया गया।
हिम्मत नगर बझेरा किला पर बने शिव मंदिर की जमीन पर रामखिलाड़ी ने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत सोमवार को कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन आलोक कुमार से की थी। मंदिर में प्रवेश और पूजा करने से रोकने का भी आरोप लगाया। इस पर मंगलवार को एसडीएम सदर शिव कुमार, तहसीलदार सीपी सिंह, सीओ राघवेंद्र सिंह राजस्व और पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे। मंदिर की जमीन की पैमाइश की गई।
अवैध कब्जा कर बनाई गई झोपड़ी, सबमर्सिबल को जेसीबी से हटवा दिया। इस दौरान गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए काफी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
38 बीघा जमीन में बना है किला
राजस्व टीम ने बताया कि मंदिर की जमीन 38 बीघा है, जिसकी पैमाइश की गई। यहां पर लोधी समाज के एक व्यक्ति ने टिनशेड डालकर एवं अनुसूचित जाति के लोगों ने घूरा, गोबर डालकर कब्जा कर लिया था। जिसे प्रशासन द्वारा जेसीबी से हटवा हटवाया गया है।