फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   adhar card

आधार कार्ड में आड़े आ रहीं हाथों की लकीरें

Sat, 10 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 10 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
adhar card
हाथों की लकीरें ही आधार कार्ड में बाधा बन रही हैं। कई लोगों को रोज इसी बात पर लौटाया जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। ऐसे में लोगों के सामने प्रशभन है कि आधार कार्ड के अभाव में गैस सब्सिडी सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा।  
विज्ञापन



आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग चक्कर काट रहे हैं। नि:शुल्क व्यवस्था के बाद भी दर्जनों स्थानों पर धन वसूली की शिकायतें हैं। वहीं कई लोग हाथों की लकीरों के नाम पर लौटाए जा रहे हैं। बुजुर्ग ही नहीं अधेड़ भी इस कारण परेशान हैं। उनकी चिंताएं बढ़ रही हैं। इन दिनों सर्वाधिक दिक्कत गैस सब्सिडी को लेकर आ रही है। इनका कहना है कि आधार कार्ड न बनने पर वह शासन की योजनाओं से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन




यद्यपि आधार कार्ड बनाने वालों का कहना है कि काम की अधिकता एवं ठंड के चलते भी फिंगर प्रिंट नहंी मिल रहे। इसके चलते आधार कार्ड बनना संभव नहीं हो पा रहा। 50 वर्षीय श्याम सिंह भदौरिया बताते हैं कि दो बार लाइन में लगने के बाद भी आधार कार्ड बनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने हाथ में अस्प्ष्ट लाइनें बताते हुए आधार कार्ड बनना असंभव बताया है। गृहणी शोभा ने बताया कि उन्हें भी हस्तरेखाएं स्पष्ट न होने की कहकर लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन दिनों कड़ाके की ठंड और ठिठुरन के चलते हाथ सिकुड़ रहे हैं। अंगुलियों के निशान स्पष्ट नहीं आ रहे। ऐसे में हाथों में तेल व अन्य चिकनाई लगाकर प्रयास किया जा रहा है। फिर भी सफल न होने पर पुन: बुलाया जा रहा है।
- धर्म सिंह यादव, जिला तकनीकी समन्वयक, आधार कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed