{"_id":"6103fcc38ebc3e584e2f2731","slug":"action-will-be-taken-on-daggamar-buses-near-bus-stand-etah-news-agr501820084","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड के पास डग्गामार बसों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड के पास डग्गामार बसों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बीते दिनों एक डग्गामार बस के चालक-परिचालक ने बस स्टैंड पर यात्रियों को लेकर निगम के चालक-परिचालक से मारपीट कर दी। इसको लेकर एआरएम ने डग्गामार बसों पर कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को पत्र लिखा। इस पर एआरटीओ ने बस स्टैंड पर एक टीम की ड्यूटी लगाई है, जो डग्गामार बसों पर कार्रवाई करेगी।
रोडवेज बस स्टैंड के पास डग्गामार बसों का जमावड़ा रहता है। बीते दिनों डग्गामार व निगम के बस चालक-परिचालकों में मारपीट हुई। इसको लेकर एआरटीओ प्रशासन हेमचंद्र गौतम ने बस स्टैंड पर पीटीओ अभिनव चौधरी की ड्यूटी लगाई है, जो टीम के साथ सुबह, दोपहर व शाम के समय एक-एक घंटे बस स्टैंड पर मौजूद रहकर डग्गामार बसों पर कार्रवाई करेंगे।
30 बसों की हुई है शिकायत
एआरएम ने प्रशासनिक अधिकारियों से रोडवेज बस स्टैंड के पास से डग्गामारी कर रही 30 बसों की शिकायत की है। उन्होंने कहा है इन बसों के कारण ही जीटी रोड पर जाम लगा रहता है।