{"_id":"7e4c1079afb4aa17ce0d2290ea38ce93","slug":"abandoned-lively-reign-in-transport-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरान पड़े ट्रांसपोर्ट नगर में लौटेगी रौनक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरान पड़े ट्रांसपोर्ट नगर में लौटेगी रौनक
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 14 Dec 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालों से वीरान पड़े ट्रांसपोर्ट नगर में जल्द रौनक लौटेगी। पालिका प्रशासन ने करीब 150 पुराने निरस्त अलाटमेंट को बहाल करने का फैसला कर नोटिस जारी कर दिए हैं। ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में पालिका ने सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है, जबकि बिजली और पानी की व्यवस्था नलकूप और हैंडपंप लगाकर कर दी गई है। ट्रांसपोर्ट नगर में रौनक लौटने से हाईवे पर अतिक्रमण कम होने और सड़क पर रिपेयरिंग के लिए खड़े वाहनों को जमावड़ा कम लगने से लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी।
पालिका चेयरमैनन राकेश गांधी ने बताया कि सालों से वीरान पड़े ट्रांसपोर्ट नगर में एक महीने में रौनक लौटेगी। पालिका प्रशासन ने पुराने निरस्त अलाटमेंट बहाल करने का फैसला किया है। 150 लोगों को नोटिस भेज कर ट्रांसपोर्ट नगर मे वापस जाने के लिए कहा गया तो वो तैयार हो चुके हैं। जबकि बाकी के बचे लोगों का वहां लाने के लिए संपर्क साधा जा रहा है। जिन कारोबारियों को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट होना है कि उनमें ट्रांसपोर्टस के अलावा ट्रक, बस, कार, बाइक के मैकेनिक, बॉडी मेकर, आटो पार्ट्स विक्रेता, कैंटीन चलाने वाले कारोबारी शामिल हैं। राकेेश गंाधी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में बिजली और पानी की व्यवस्था पहले से ही मौजूद है। जबकि अतिरिक्त पानी की व्यवस्था के लिए वहां हैंडपंप लगवाने के अलावा सड़क निर्माण कराया जा रहा है। पालिका चेयरमैन राकेश गांधी का दावा है कि एक महीने में वीरान पड़े ट्रांसपोर्ट नगर में रौनक लौटेगी। लोगों को हाईवे किनारे वाहनों के अतिक्रमण से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।