फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aanganabaadee kendraaen par taale, kaise mite kuposhan

आंगनबाड़ी केंद्राें पर ताले, कैसे मिटे कुपोषण

Thu, 25 May 2017 12:28 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 25 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
aanganabaadee kendraaen par taale, kaise mite kuposhan
स्कूल में संचा‌ल‌ित आंगनबाड़ी केंद्र में पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
जिले में कुपोषण अपना पांव पसरता जा रहा है। इस समय जिले में 18 हजार बच्चे अतिकुपोषित, 28 हजार बच्चे आंशिक कुपोषित की श्रेणी में हैं। कुपोषित बच्चों की आए दिन सांसें थम रही हैं। पखवारेभर के भीतर ही पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती दो मासूमों की मौत हो चुकी है। फिर भी जिम्मेदार चेत नहीं रहे हैं। बुधवार को वजन और पोषण दिवस था। पर, ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके रहे। कार्यकर्ता और सहायिका गायब थी। ऐसे में साफ है कि कुपोषण से जंग लड़ने में महकमे के अफसर भी सो रहे हैं। विभाग का यह आलम तब है जब एक दो दिन में पोषण मिशन के जीएम एके वर्मा जिले का दौरा करने वाले हैं।
विज्ञापन


तस्वीर-एक
आंगनबाड़ी केेंद्र, शिवसिंहपुर
शहर के पास ही स्थित गांव शिवसिंहपुर में प्राथमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार सुबह 10.30 बजे ताला लटका था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तो दूर, यहां कोई भी नहीं था। कुछ बच्चे जरूर केंद्र के बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन


तस्वीर-दो
आंगनबाड़ी केंद्र, पटियाली गेट
पटियाली गेट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेें चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र का हाल भी यही था। स्कूल बंद चल रहे हैं, तो सुबह 10.45 बजे यह केंद्र भी बंद था। यहां पता चला कि सहायिका पीपल अड्डा पर किसी किराए के भवन में केंद्र चलाती हैं। वहां भी ताला लटका नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तस्वीर-तीन
आंगनबाड़ी केंद्र, किदवई नगर
प्राथमिक विद्यालय किदवई नगर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर बुधवार को कुछ बच्चे खेलते मिले। इन बच्चों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र आवास विकास में चल रहा है। जहां सहायिका और कार्यकर्ता बच्चों को खिलाती और पढ़ाती मिलीं।

इनका कहना है
हर आंगनबाड़ी केंद्र को खोलने के निर्देश हैं। जो केंद्र बंद मिले हैं। उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
सत्यप्रकाश, प्रभारी डीपीओ एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed