{"_id":"57eeb9b64f1c1bcb4b57416f","slug":"aae-navaraatre-maata-ke","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए नवरात्रे माता के...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए नवरात्रे माता के...
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी मां घर-संसार को खुशियों से भरने आ रही हैं। शनिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को जिले के देवी मंदिरों में नवरात्र पर्व को लेकर साफ-सफाई का काम चलता रहा। पर्व को देखते हुए मंदिरों को आकर्षक झालरों और रंगीन लाइटों से सजाया गया। इस दौरान बाजारों में भी भक्तों की भीड़ नजर आई। व्रत के लिए लोगों ने जमकर सामान की खरीददारी की।
शनिवार से शुरू हो रहे नवदुर्गा पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। घरों में पूजा अर्चना की तैयारियां चरम पर हैं। दस दिनों का व्रत उपवास करने वाले घरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूजा स्थल पर कलश स्थापना की तैयारियां हैं। तो वहीं कुछ भक्तजन नियमित हवन आहुतियां देकर मातारानी की आराधना करेंगे। शहर के पथवारी मंदिर, शीतला मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, शांती नगर दुर्गा मंदिर, इंद्रपुरी शिव मंदिर, सर्वोदय शिव मंदिर पर भक्तों की विशेष भीड़ रहेगी। शहर के प्रसिद्ध पथवारी मंदिर पर चुनरी, श्रंगार, नारियल, प्रसाद आदि सामान की दुकानें भी लगाई जा रही हैं। इंद्रपुरी शिव मंदिर सत्संग हाल में नौ दिनों तक मातारानी के भजन कीर्तन गूंजेंगे।
-----------------
शुभ मुहूर्त
नवरात्र में कलश स्थापना कर मां की विशेष आराधना की जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण कुमार उपाध्याय बताते हैं कि घट स्थापना स्थिर लगभन में की जाती है। शनिवार को घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5.41 से 7.48 बजे तक है। इसके बाद 10.06 बजे से 12.23 बजे तक, शाम को 4.13बजे से 5.44 बजे तक घटस्थापना की जा सकती है।
विज्ञापन
------------
चढ़े फलों के दाम
नवदुर्गा पर्व की आहट के साथ ही फलों के दाम बढ़ गए हैं। मौसमी फल सेव, केला, मौसमी आदि के दामों में 25 से तीस प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है। साठ रुपये बिकने वाला सेब 80 रुपये व तीस रुपये दर्जन वाला केला अब चालीस रुपये तक पहुंच गया है।