फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A queue in banks to absorb 500-1000

500-1000 खपाने को बैंकों में लगी कतार

Thu, 10 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 10 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
A queue in banks to absorb 500-1000
500-1000 खपाने को बैंकों में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
500-1000 का नोट जमा करने को गुरुवार को बैंकों में लंबी कतार लगी। नोट जमा करने के लिए सुबह से ही भीड़ जुटने लगनी लगी। जैसे ही बैंकों के शटर खुले उसके साथ ही लोग धन जमा करने की कवायद में जुट गए। छोटी रकम जमा करने के लिए बैंकों ने अलग काउंटर बनाए थे, जबकि बड़ी रकम के अलग काउंटर थे। देर शाम तक नोट जमा करने का सिलसिला चलता रहा।  
विज्ञापन

सुबह बैंक खुलते ही लोगों की कतार लग गई। कुछ तो बैंक खुलने से पहले ही पहुंच गए थे। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, कैनरा बैंक, पीएनबी बैंक, ग्रामीण बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक की शाखाओं पर जबरदस्त भीड़ का आलम था। लंबी लंबी कतार होने के कारण लोगों को कई कई घंटे लाइनों में लगना पड़ा। जो व्यक्ति नोट जमा करके बाहर निकलता था, उसके चेहरे पर विजयी मुस्कान होती। यह माहौल सभी बैंकों में नजर आ रहा था। लाइनों में लंबे समय तक लगे लगे उपभोक्ता बार बार जल्दी जल्दी नोट जमा करने की आवाज लगा रहे थे। भोजन अवकाश के दौरान जब बैंककर्मियों ने अपने काउंटर बंद किए तो कई बैंकों पर कतारबद्ध लोगों के बीच शोर शराबा होने लगा। सेंट्रल बैंक की शाखा पर तो लोग शोरगुल करने लगे।  
विज्ञापन

कुछ बैंक शाखाओं पर ही धन निकासी की सुविधा दी गई। बैंकों में कर्मियों का अभाव इस कार्य में आड़े आ रहा था। इलाहाबाद बैंक में केवल धन जमा करने की सुविधा थी। जो लोग धन निकासी के लिए पहुंच रहे थे वो मायूस होकर लोटे। यही हाल पीएनबी सहित अन्य शाखाओं पर रहा। स्टेट और कैनरा बैंक की शाखाओं पर धन निकासी की सुविधा भी ग्राहकों को मिल रही थी। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा एवं अन्य शाखाओं पर नोट बदलने की सुविधा भी मिल रही थी। जिन पर बैंक बदले जा रहे थे वहां भीड़ अधिक थी। जिलाधिकारी के. विजियेंद्र पांडियन ने बताया कि सभी बैंक शाखाओं पर 500-1000 के नोट बदलने की सुविधा थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चार की जगह कर दिया चालीस हजार का भुगतान

बैंकों पर धन जमा करने और निकासी के लिए उमड़ी भीड़ के दबाव ने बैंक कर्मियों के हाथ पांव फुला दिए। एक बैंक शाखा पर तो कर्मी ने चार की जगह 40000 हजार रुपये का भुगतान दे दिया।

बैंकों पर धन जमा करने, निकासी करने और नोटों केा बदलने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। इतनी भीड़ देखकर कर्मी परेशान हो गए। उन्हें जल्दी ग्राहकों केा सिल्टाने में वे गड़बड़ी कर रहे थे। कहीं नोटों को गिनते समय दिक्कत हो रही थी तो कहीं नोटों को देते समय हड़बड़ा जाते। स्टेट बैंक की एडीबी शाखा पर नोट बदलने पहुंचे एक युवक को 4000 रुपये के बदले 40000 रुपये दे दिए। युवक इस धन को लेकर चलता बना लेकिन वह अधिक दूर नहीं जा पाया था इसी बीच कर्मी को ध्यान आ गया और कर्मी ने शोर मचा दिया। इसके बाद युवक से  धन को वापिस ले लिया गया। शाखा प्रबंधक अशोक मखीजा ने बताया कि जल्दबाजी में 10 रुपये के नोट की 4 गड्डी के स्थान पर चार बंडल दे दिए गए थे। शेष धन युवक से वापिस ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed