{"_id":"3d1970a628c0603612f0667fcd84f20e","slug":"a-death-in-a-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के कार्ड बांटने आ रहे बाइक सवार दो लोग रविवार शाम ट्रक की चपेट में आ
विज्ञापन
गए। पीछे से तेज गति से ट्रक आ रहा था। बाइक सवार दुर्वेश की मौके पर ही
मौत हो गई, जबकि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में ट्रक भी
अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक बुरी तरह से फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस
ने कमलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक को क्रेन की सहायता से
उठाकर चालक को निकाला।
थाना पिलुआ के गांव धारिकपुर निवासी दुर्वेश (22) अपने साथी कमलेश के साथ शादी के कार्ड बांटने एटा आ रहे थे। बताते हैं कि कमलेश की 22 अप्रैल को शादी थी। शाम करीब छह बजे कोतवाली देहात के एफसीआई गोदाम के पास पहुंचते ही तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। पीछे से बुरी तरह ट्रक की टक्कर लगी। जिसमें दुर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे चालक का पैर फंस गया। जबकि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया। वहीं पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाया और चालक को बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
दुर्वेश की फरवरी माह में हुई थी शादी
दुर्वेश की फरवरी में शादी हुई थी और एक दिन पहले ही मृतक की पत्नी मायके से घर आई थी। कमलेश की शादी 22 अप्रैल को होनी है जिसके वह कार्ड बांट रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।