फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   टूटी सड़क पर यात्री हो रहे परेशान

टूटी सड़क पर यात्री हो रहे परेशान

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिरहची। कसबा में मैन चौराहे से मारहरा बाईपास तक 500 मीटर उखड़ी पड़ी सड़क के चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल भी हो रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से मार्ग को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि तत्कालीन जिलाधिकारी ने नालियों का निर्माण ग्राम पंचायत से कराकर क्षतिग्रस्त सड़क को पीडब्ल्यूडी से बनवाने के आदेश दिए थे। आदेश के पालन में ग्राम पंचायत मिरहची ने नालियों का निर्माण एक वर्ष पूर्व ही करा दिया था, किन्तु विभाग ने अभी तक इस 500 मीटर के टुकड़े को बनवाने की सुध नहीं ली है। सड़क में दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कस्बे के गोपाल साहू, खिलाड़ीराम साहू, बृजेश कुमार, मायाप्रकाश चौहान, डॉ. एमपी कश्यप, अतुल कुमार साहू, चेतन पंडित, गौरव गुप्ता आदि ने सड़क निर्माण की मांग की है। वहीं अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी राजधर विश्वकर्मा ने बताया कि यह मार्ग मनरेगा से स्वीकृत हुआ है और मनरेगा में धनराशि नहीं है जैसे ही मनरेगा में धनराशि आएगी तभी कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed