{"_id":"4-48867","slug":"Etah-48867-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से एक की मौत, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से एक की मौत, चार घायल
Etah
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। कायमगंज की ओर से तेजगति से आ रहा एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया।
थाना कायमगंज के ग्राम पैथान के लोग अपनी भतीजी का रिश्ता तय करने के लिए टेपों से ग्राम विरामपुर से अलीगंज जा रहे थे। डीएवी इंटर कालेज के मैदान के सामने चालक संतुलन खो बैठा और टेंपो पलट गया। इसमें सवार कालीचरन, कालेश्वर, जीवाराम, दयाराम तथा जंगी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कालीचरन को आगरा रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक नशे में बताया गया। सभी लोग भतीजी के रिश्ते के लिए कायमंगज से जैथरा जा रहे थे। सभी को अलीगंज से बस से जाना था।