{"_id":"6ab20fd648ae168f9b0d69b3","slug":"agra-bank-review-sp-singh-baghel-warns-of-finance-ministry-action-over-poor-performance-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बैंकों की लापरवाही पर सख्ती, केंद्रीय मंत्री बोले- लक्ष्य पूरा न किया तो वित्त मंत्रालय से होगी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बैंकों की लापरवाही पर सख्ती, केंद्रीय मंत्री बोले- लक्ष्य पूरा न किया तो वित्त मंत्रालय से होगी शिकायत
Tue, 22 Sep 2026 10:49 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:49 AM IST
सार
आगरा में जिला स्तरीय बैंकिंग समीक्षा बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने लक्ष्य पूरा न करने वाले बैंकों पर सख्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाले बैंकों के खिलाफ वित्त मंत्रालय को कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी और लंबित ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण हो।
विज्ञापन
एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की उपस्थिति में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैंकों के ढीले-ढाले रवैये पर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जिन बैंकों ने निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में अपेक्षित प्रगति नहीं की उनके खिलाफ सीधे वित्त मंत्रालय को कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। उन्होंने सभी बैंकों को गरीब, श्रमिक, किसान, छोटे उद्यमियों और स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी अनावश्यक विलंब के पारदर्शी और सुगम प्रक्रिया के तहत ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रचार-प्रसार के अभाव में कोई भी गरीब इन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी किसान को योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े।
बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम स्वनिधि और मुद्रा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बैंक अधिकारियों को चेतावनी दी कि योजनाओं के आवेदन अकारण लंबित नहीं रखे जाने चाहिए। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रतिभा सिंह और एलडीएम ऋषिकेश बनर्जी सहित विभिन्न विभागों एवं प्रमुख बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।