{"_id":"4-48357","slug":"Etah-48357-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 किलो दूषित मिठाई फिंकवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 किलो दूषित मिठाई फिंकवाई
Etah
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा (ब्यूरो)। जनपद में धड़ल्ले से बिक रही दूषित मिठाइयों को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार्रवाई लगातार जारी हैं। शनिवार को टीम ने निधौलीकलां में मिष्ठानों की दुकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 30 किलो दूषित मिठाई को फिंकवाया गया। तो वहीं एक दुकान से मिठाई का सैंपल लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र शर्मा, आरपी यादव स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ निधौलीकलां में पहुंचे। जहां उन्हाेंने रामबाबू की दुकान से बर्फी और बेसन के लड्डू का सैंपल लिया। वही मनौरा तिराहे पर एक दुकानदार की दुकान से दूषित मिठाई पाए जाने पर करीब 30 किलो मिठाई फिंकवाई। इस दौरान दुकानदार दुकान बंद कर भागे।