{"_id":"4-45090","slug":"Etah-45090-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल बॉक्स फुंकने से विद्युत आपूर्ति ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल बॉक्स फुंकने से विद्युत आपूर्ति ठप
Etah
Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बांकनेर के निकट 33 हजार की लाइन के केबिल बॉक्स में गुरुवार को अचानक आग लगने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल संकट गहरा गया। इससे लोग काफी परेशान नजर आए।
बांकनेर के निकट ही 33 हजार की लाइन है। यहां स्थित केबिल बॉक्स में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। इसके कारण विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। नदरई गेट, प्रभुपार्क, मालगोदाम रोड, स्टेट बैंक कालोनी, लवकुशनगर सहित दर्जनभर बस्तियों में सुबह से बिजली का संकट गहरा गया। विद्युत व्यवस्था ठप होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। सुबह से ही बिजली न मिलने से पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। नलकूप शोपीस बनकर रह गए। हैंडपंपों पर लोगों की कतारें लग गईं। फॉल्ट की जानकारी होने पर विभगीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। देर सायं तक फाल्ट सही नहीं हो सका था। एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन के केबिल बॉक्स में नमी के चलते फाल्ट हो गया। वह जमीन के नीचे लगा हुआ था। उसमें आई कमी को दूर करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। शीघ्र ही विभाग विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर देगा।