फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   65 people are ill in single village In Etah 45 are suffering from fever and five have malaria Out of these

Etah News: एक ही गांव में 65 लोग बीमार, 45 बुखार से पीड़ित, पांच को निकला मलेरिया

Mon, 02 Sep 2024 07:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 07:25 PM IST
सार

एटा में एक ही गांव में 65 लोग बीमार हैं। इनमें से 45 बुखार से पीड़ित हैं। तो वहीं पांच को मलेरिया निकला है। जांच करने के लिए स्वास्थ्य टीम गांव भेजी गई। 

विज्ञापन
65 people are ill in single village In Etah 45 are suffering from fever and five have malaria Out of these
गांव में जांच करती स्वास्थ्य टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में निधौली खुर्द में बुखार का प्रकोप है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने 65 मरीजों का उपचार किया। इसमें 45 मरीज बुखार के रहे। जांच में पांच को मलेरिया की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


गांव की एक महिला मेडिकल कॉलेज में रविवार को भर्ती हुई थी। उसे मलेरिया पॉजिटिव आया था। इसे लेकर सोमवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की एएमयू गाड़ी टीम को लेकर भेजी गई। चिकित्सक ने मरीजों को देखना शुरू किया। इस दौरान 65 मरीजों को वहां उपचार किया गया। 45 बुखार के पीड़ित मरीजों की संख्या रही। 26 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच हुई।
विज्ञापन


इसमें 18 वर्षीय राजकुमारी, 58 वर्षीय जयवीर, 10 वर्षीय सना, 20 वर्षीय आकाश, 35 वर्षीय सुदामा मलेरिया पॉजिटिव आईं। चिकित्सक ने सभी का उपचार शुरू किया। ग्रामीणों ने बताया गांव में हर दूसरे या तीसरे घर में कोई न कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के बाहर एक चिकित्सक बैठते हैं, उनका ही उपचार लोग ले रहे थे। सोमवार को टीम गांव में आई है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया गांव में टीम भेजी गई है। जहां बीमारियों से ग्रसित लोगों को दवा दी गई है।

आगरा में निकला मलेरिया पॉजिटिव

वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया आगरा में अवागढ़ निवासी एक 5 माह का बच्चा मलेरिया पॉजिटिव आया है। पोर्टल से इसकी जानकारी मिली है। सोमवार को टीम को बच्चे के घर भेजा गया। घर पर सभी स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed