फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   50 rupees were demanded in the name of getting a medical certificate made

Etah News: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर मांगे गए 50 रुपये

Thu, 04 Sep 2025 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 04 Sep 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
50 rupees were demanded in the name of getting a medical certificate made
एटा। मेडिकल कॉलेज में मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर दलाल उगाही कर रहे हैं। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं हो रही है। उगाही करने वाले दलाल मेडिकल कॉलेज के ही कर्मचारी हैं जो लोगों का काम कराने के लिए रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम के कार चालक रामजीलाल बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे अपना लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए मेडिकल बनवाने पहुंचे। भीड़ अधिक होने पर उनके पास मेडिकल कॉलेज का ही एक कर्मचारी आया और काम कराने की बात कहने लगा। वह चालक को एक कमरे में ले गया और 50 रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने एसडीएम का कार चालक बताया। यह सुनकर वह भागने लगा।
विज्ञापन

रामजीलाल ने उसे वहीं पकड़ लिया और नाम पूछा लेकिन उसने नाम नहीं बताया। मेडिकल कॉलेज में स्वयं को कर्मचारी बताने लगा। बाद में पता चला कि उसका नाम हरिकिशन है और लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। गौरतलब है कि अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि हरिकिशन पहले भी कई मरीज व तीमारदारों को अपना शिकार बनाकर उनसे रुपये ऐंठने का काम कर चुका है। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने कहा कि वायरल वीडियो में व्यक्ति बाहर का नजर आ रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed