फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   413 chhaatr-chhaatraon ko baante gae laipatop

413 छात्र-छात्राओं को बांटे गए लैपटॉप

Sun, 22 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 22 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
413 chhaatr-chhaatraon ko baante gae laipatop
लैपटॉप वितरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गणेश इंटर कालेज के सभागार में लैपटॉप वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान साल 2015 में पास हुए हाईस्कूल के 199 और इंटर के 214 मेधावियों को लैपटॉप बांटे गए। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के युवा मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना से युवाओं को तकनीकी शिक्षा में एक नई दिशा मिली है। योजनाओं से बिना भेदभाव के हर वर्ग को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने लाभार्थी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास कार्यों पर पूरा ध्यान है। विधायक पटियाली नजीबा खान जीनत ने कहा कि ईमानदारी व सच्चाई के साथ आगे बढ़ें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बनाएं। डीएम के विजयेन्द्र पाण्डियन ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 10 हजार लैपटॉप वितरित किए जा चुके हैं। अधिकांश योजनाएं ऑनलाइन संचालित हो रही हैं। छात्र छात्राएं लैपटॉप का सदुपयोग कर योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में पैक्सफेड डायरेक्टर नाशी खान, जिला पंचायत अध्यक्ष बसु यादव, पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह, एमएलसी उदयवीर, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम बीएम मिश्र, डीआईओएस भूरी सिंह, जयंत गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed