फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   3 extortionist sweepers suspended, notice given to 5

Etah News: उगाही करने वाले 3 सफाईकर्मी निलंबित, 5 को नोटिस

Fri, 02 Feb 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 02 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
3 extortionist sweepers suspended, notice given to 5
एटा। निधौली कलां ब्लॉक के तीन सफाई कर्मियों को अवैध रूप से वसूली करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। पांच अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर डाटा फीडिंग के नाम पर तीन सफाई कर्मचारियों ने अपने अन्य साथियों से 500-500 रुपये की उगाही की थी। जिसके बाद मुनेश कुमार, रामसेवक, रवेंद्र सिंह, संदीप कुमार व रवि कुमार सहित अन्य बहुत से सफाई कर्मियों ने विकास भवन पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर इनकी शिकायत की थी। जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से ब्लॉक निधौली कलां में तैनात सफाई कर्मचारी सुखवीर सिंह, दयाकिशोर व राकेश कुमार को नोटिस दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ केके सिंह चौहान ने बताया कि यह तीनों ही कर्मचारी नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद इनको निलंबित कर दिया गया है। वहीं अन्य 5 सफाई कर्मचारियों को नोटिस देकर जबाव मांगा गया है। जांच के बाद ऐसा लगता है कि यह लोग भ्रष्टाचार में लिप्त व अपनी मनमानी करने के आदी हैं। इसलिए इनको प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed