{"_id":"68acb2bd3ddad6aecf00eabc","slug":"2-home-guards-returning-from-duty-injured-in-road-accident-etah-news-c-163-1-eta1001-138072-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ड्यूटी कर लौट रहे 2 होमगार्ड सड़क दुर्घटना में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ड्यूटी कर लौट रहे 2 होमगार्ड सड़क दुर्घटना में घायल
Tue, 26 Aug 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी कार्यालय से ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे दो होमगार्ड वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र में गांव खुशरई के पास हुई।
थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला बंशी निवासी राजबहादुर ने बताया कि रविवार की देर शाम जिलाधिकारी कार्यालय पर ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। बाइक पर साथ में गांव चिरगवां निवासी दिनेश भी बैठे थे। बाइक जैसे ही अवागढ़ थाना क्षेत्र में गांव खुशरई के पास पहुंची वाहन की चपेट में आ गई और दोनों सवार दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां इलाज चल रहा है।