फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rain increases farmers' concerns

Etah News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Fri, 25 Sep 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rain increases farmers' concerns
कस्बा मिरहची में मौसम के बदलाव के चलते बाजारा की कटाई करते किसान। संवाद
एटा/मिरहची/सकीट। कई दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी के बाद शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के साथ कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं देर रात एटा में भी बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन खेतों में पक कर तैयार खड़ी धान और बाजरा की फसल के लिए किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात का असर एटा में भी देखने को मिला है। सुबह से ही काले बादलों का जमावड़ा रहा। तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। सुबह करीब छह बजे से हल्की बारिश हुई। यह स्थित बृहस्पतिवार की रात से ही बन गई थी। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई। शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। ठंडी हवा चलने से लोगों को एसी और कूलर की जरूरत महसूस नहीं हुई। रात में भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सकीट और मिरहची क्षेत्र के अलावा अन्य गांवों में बारिश का सबसे अधिक असर खेतों में खड़ी फसलों पर पड़ने की आशंका है। धान की फसल कई खेतों में पक चुकी है जबकि कुछ किसानों ने कटाई शुरू कर दी है। बारिश से दाने में नमी आने और फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने का डर किसानों को सता रहा है। मिरहची निवासी किसान सुरेश सिंह ने बताया कि धान कटाई के लिए तैयार है। बारिश अधिक हुई तो खेतों में पानी भरने से हार्वेस्टर चलाना मुश्किल हो जाएगा। राज किशोर सिंह ने बताया कि बाजरा भीगने पर उसे सुरक्षित रखना मुश्किल होगा और मंडी में उचित दाम मिलने की आशंका कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed