फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nine girls selected for the divisional level in hockey trials

Etah News: हॉकी ट्रायल में नौ बालिकाओं का मंडल स्तर के लिए चयन

Fri, 25 Sep 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nine girls selected for the divisional level in hockey trials
एटा के स्टेडियम में हॉकी का ट्रायल देते ​खिलाड़ी। संवाद
एटा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल कराए गए।
विज्ञापन

इसमें जिलेभर से पहुंचीं खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नौ बालिका खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

हॉकी कोच प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रायल में करीब 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने पूरी क्षमता के साथ मैदान पर प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने खेल तकनीक, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ी शनिवार को मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। मंडल स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में रौनक, मांडवी, उपासना, गुनगुन, योग्यता, सृष्टि, अनुष्का, काव्या और प्राची शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के चयन पर खेल विभाग के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। कोच ने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed