फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Banks to open on Sunday; to remain closed for three days starting Monday

Etah News: रविवार को खुलेंगे बैंक, सोमवार से तीन दिन रहेंगे बंद

Fri, 25 Sep 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Banks to open on Sunday; to remain closed for three days starting Monday
एटा। पांच दिवसीय बैंकिंग कार्यप्रणाली की मांग को लेकर सोमवार से जिलेभर के बैंक तीन दिन तक बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण सोमवार से बुधवार तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि रविवार को बैंक खुलेंगे और लेनदेन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के क्षेत्रीय सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि अंतिम शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद रविवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह निर्धारित समय के अनुसार खुलेंगे। उपभोक्ता रविवार को बैंक पहुंचकर अपने आवश्यक लेन-देन और अन्य जरूरी काम पूरे कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग कार्यप्रणाली की मांग लंबे समय से लंबित है। इसी मांग को लेकर बैंक यूनियनों की ओर से देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। सोमवार से बुधवार तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे इन तीन दिनों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हड़ताल के दौरान नकद जमा और निकासी, चेक से जुड़े काम, बैंक शाखाओं में होने वाले अन्य नियमित कार्य प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी लेकिन बैंकिंग सेवाओं पर हड़ताल के प्रभाव के चलते उपभोक्ताओं को जरूरी लेन-देन की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed