{"_id":"688cc6c9778e4b1e450ecc08","slug":"2-buses-with-similar-colour-to-roadways-buses-were-challaned-one-was-shut-down-etah-news-c-163-1-eta1001-137098-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोडवेज से मिलते रंग वाली 2 बसों का चालान, एक बंद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोडवेज से मिलते रंग वाली 2 बसों का चालान, एक बंद की
विज्ञापन
एटा। आगरा रोड पर अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को एआरटीओ और एआरएम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रोडवेज से मिलते रंग वाली 2 बसों का चालान किया। 1 को बंद किया गया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आगरा रोड पर डग्गामार व रोडवेज के रंग से मिलती बसों की लगातार शिकायत मिल रही थीं। इनकी वजह से निगम और अनुबंधित बसों को राजस्व की हानि हो रही है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र कुमार के साथ मिलकर आगरा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानोें पर 5 एसी बसों की चेकिंग की गई जिनका रंग रोडवेज से मिलता-जुलता था।
विज्ञापन
एआरटीओ ने बताया कि न तो इनके चालक सीटबेल्ट लगाए थे और न ही अन्य यातायात नियमों का पालन कर रहे थे। यात्री भी क्षमता से अधिक बैठे हुए थे। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लापरवाही बरतने वाले चालकों को सख्त हिदायत दी।
इसके साथ ही 2 बसों का चालान किया और एक को बंद किया गया है। इसके अलावा अन्य कई छोटे वाहनों को भी चेक करते हुए चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट और दो पहिया चालकों को हेलमेट लगाने को कहा गया।