फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   181 closed wells, irrigation is not

181 नलकूप बंद, नहीं हो रही सिंचाई

Thu, 04 Feb 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 04 Feb 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
181 closed wells, irrigation is not
जिले में करीब 320 सरकारी नलकूप स्थापित हैं, जिनमें से 181 बंद पड़े हैं। किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। लेकिन नलकूप चालकों पर दबाव बनाकर फर्जी तरीके से नलकूपों का संचालन दिखाया जाता है।  
विज्ञापन

सिंचाई संघ के जरिए नलकूप ठीक कराने की चेतावनी दी है। वहीं किसान सिंचाई न होने के कारण बेहद परेशान हैं। लगातार जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से नलकूप ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। पटियाली इलाके का 41 पीजी नलकूप 28 अक्तूबर 2012 से बंद है। यह नलकूप यांत्रिक दोष से बंद है। नलकूप संख्या 15 3 जून 2013 से खराब है। वहीं कासगंज ब्लॉक का नलकूप संख्या 206, एक अक्तूबर 2013 से, नलकूप संख्या 180, 51, 132 भी दिसंबर माह से खराब हैं। वर्ष 2014 में भी पटियाली, गंजडुंडवारा, कासगंज सहित अन्य इलाकों में कई नलकूप ठप हो गए। बीते वर्ष में भी बड़ी संख्या में नलकूप बंद हुए। इस वर्ष जनवरी से अब तक 12 नलकूप और बंद हो चुके हैं। पूरे जिले में यांत्रिक खराबी के कारण 117 नलकूप बंद पड़े हैं, जबकि विद्युत दोष के कारण 64 बंद हैं।
विज्ञापन

सरकारी नलकूपों के संचालन में विद्युत विभाग भी बाधा बना हुआ है। कई नलकूपों पर विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं बदले हैं तो कई गांवों पर बिजली की लाइन खराब पड़ी हैं। शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ठीक नहीं कर रहा है। 64 नलकूपों के संचालन में विद्युत विभाग की लापरवाही आड़े आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed