फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   15-million to build bypass Kanalrut

कैनालरूट बाईपास निर्माण को मिले 15 करोड़

Thu, 08 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 08 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
15-million to build bypass Kanalrut
कैनालरूट बाईपास निर्माण को मिले 15 करोड़ - फोटो : अमर उजाला
कैनालरूट बाईपास के निर्माण की परियोजना के तेजी पकड़ने के आसार हैं। बुधवार को शासन ने 15 करोड़ रुपये इस परियोजना के लिए और दिए। अब तक इस परियोजना के लिए 42 करोड़ मिल चुके हैं। मिले धन से अधिगृहित की गई भूमि का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। एक सप्ताह में मुआवजा के वितरण के निर्देश भी डीएम ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

 गुरुवार को परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने डीएम के विजियेंद्र पांडियन के साथ कैनालरूट बाई पास निर्माण की प्रगति का जाएजा लिया। गौरतलब है कि दिसबंर 2015 में कैनालरूट बाईपास की परियोजना को शासन ने मंजूरी दी थी। जाम के झाम से कराहते कासगंज नगर को बाईपास निर्माण की मांग को लेकर अमर उजाला ने व्यापक अभियान चलाया था। अभियान से जनप्रतिनिधियों की सुस्ती टूटी और सकारात्मक परिणाम सामने आया। करीब 120 करोड़ की लागत से इस बाईपास का निर्माण पूरा होगा। 18 किलोमीटर लंबे इस बाईपास पर अर्थवर्क का काम प्रगति कर चुका है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने निरीक्षण करते हुए परियोजना को शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कासगंज  की सभी घोषणाओं को अपने वादे के मुताबिक पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बाईपास का निर्माण निर्धारित समय में पूरा हो जाएगा। जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियन ने बताया कि किसानों को शीघ्र ही मुआवजे का वितरण किया जाएगा। बाईपास का निर्माण धन मिलने के बाद तेजी से आगे बढ़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अभियंता सीपी सिंह को गुणवत्तायुक्त निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed