फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   12veen mein nihaarika, 10veen mein shubhaankur avval

12वीं में निहारिका, 10वीं में शुभांकुर अव्वल

Mon, 29 May 2017 11:58 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 29 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
12veen mein nihaarika, 10veen mein shubhaankur avval
परीक्षा पर‌िणाम देखकर गदगद छात्राएं - फोटो : amar ujala
आईसीएसई बोर्ड बारहवीं के परिणाम में बीपीएस पब्लिक स्कूल की निहारिका यादव 88.4 प्रतिशत अंक और दसवीं में शुभांकुर सिंह 88.83 प्रतिशत अंक पाकर जिले में अव्वल रहे। स्कूल का परिणाम सौ प्रतिशत रहा। सोमवार को परिणाम घोषित होते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन



सोमवार को घोषित आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में कक्षा बारह में बेटियों ने सफलता के झंडे गाड़े। इसमें निहारिका यादव 88.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, सेजल गुप्ता 79.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय और अनामिका यादव 77.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा दस में बेटों ने बाजी मारी। कक्षा दस में शुभांकुर सिंह 88.83 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे, दूसरे स्थान पर आकाश तिवारी ने 83 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर तान्या जैन ने 82.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिले में संचालित एक मात्र विद्यालय बीपीएस का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि बारहवीं के सभी 81 और दसवीं के 55 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण होने से बोर्ड परीक्षा का परिणाम सौ प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


निहारिका आईएएस, शुभांकुर सीए बन संवारेंगे भविष्य
मेडिकल और इंजीनियरिंग से इतर सिविल सेवा और अन्य क्षेत्र हैं आईसीएसई बोर्ड के टॉपर्स की पसंद
सीबीएसई की तरह आईसीएसई टॉपर्स का रुझान भी मेडिकल और इंजीनियरिंग से अलग हटकर सिविल सेवा आदि में दिखा। पीएम नरेंद्र मोदी को अच्छा राजनेता मानने वाले टॉपर आईसीएसई बोर्ड को अन्य बोर्ड की तुलना में बेहतर मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारहवीं की टॉपर निहारिका यादव आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। डाक तार विभाग में सेवारत सुखपाल सिंह यादव की बेटी अपनी सफलता का श्रेय टीचर्स और अपने मम्मी-पापा को देती हैं। 10 घंटे की नियमित पढ़ाई करने वाली निहारिका का कहना है कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी।

कक्षा दस में अव्वल रहे शुभांकुर सिंह सीए बनना चाहते हैं। कंप्यूटर में खासी दिलचस्पी रखने के साथ ही उन्हें कामर्स विषय बहुत पसंद है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक और पिता श्यामपाल सिंह को दिया। शुभांकुर को शतरंज खेलना और फिल्म देखना भी पसंद है, उनके पसंदीदा कलाकार अभिनेता रनवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। उनका कहना है कि आईसीएसई बोर्ड में प्रश्नों के उत्तर टू द प्वाइंट चाहिए, यहां अन्य बोर्ड की तरह अधिक शब्दों का महत्व नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed