{"_id":"676d45cc57bb7e77a20b4d75","slug":"112-patients-received-treatment-more-patients-were-suffering-from-cough-and-cold-etah-news-c-163-1-sagr1019-127460-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 112 मरीजों को मिला उपचार, खांसी व सर्दी के मरीज रहे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 112 मरीजों को मिला उपचार, खांसी व सर्दी के मरीज रहे अधिक
Thu, 26 Dec 2024 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जीटी रोड स्थित हिंदूनगर में किया गया। इसमें 112 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। खांसी के साथ सर्दी के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा लोगों की हेपेटाइटिस बी की जांच की गई।
डाॅ. आकाश वर्मा, फार्मासिस्ट सुशील बघेल, लैब टेक्नीशियन लोकेश गुप्ता व जयपाल ने मरीजों का परीक्षण किया। ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांचें कीं। इसके साथ ही डेंगू की जांच एंटीजन किट से की गई। मरीजों को जरूरी दवाओं का वितरण किया गया। इनमें 18 मरीज बुखार के पहुंचे। 5 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 8 बुखार पीड़ितों की एंटीजन कार्ड से डेंगू की जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आई।
इसके अलावा 52 मरीज खांसी की समस्या के रहे। 22 मरीज सर्दी की समस्या के पहुंचे। वहीं, अन्य बीमारियों से भी ग्रसित मरीज उपचार को पहुंचे। दवा लेने आए सर्वेश ने बताया कि शिविर लगाना अमर उजाला की अच्छी पहल है। मोहल्ले में शिविर लगा इससे मरीजाें को दवाएं मिल गईं। प्रवेश ने कहा कि मोहल्लों में शिविर लगते रहने चाहिए। अमर उजाला की यह अच्छी पहल है।