{"_id":"d17216ab5206006dbdd9686097b78b39","slug":"dilip-verma-joins-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से आए इलाज कराने और हो गए सपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से आए इलाज कराने और हो गए सपा में शामिल
अमर उजाला, बहराइच
Updated Sat, 15 Feb 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजायाफ्ता पूर्व विधायक दिलीप वर्मा शुक्रवार को जेल से इलाज के नाम पर बाहर आए, प्रेस कांफ्रेंस की और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव की मौजूदगी में जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में उन्होंने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए घर वापसी पर सुकून जताया। इसके बाद वे जेल लौट गए।
विज्ञापन
उनकी पत्नी माधुरी वर्मा नानपारा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का 2012 में चुनाव जीती हैं। महसी के पूर्व विधायक दिलीप, सिपाही के साथ मारपीट के मामले में दो वर्ष से जिला कारागार में बंद हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट से सजा होने के बाद के बाद उन्होंने सुप्रीमकोर्ट की शरण ली लेकिन वहां भी उनकी अर्जी मार्च में खारिज हो गई तभी से वह जेल में बंद हैं। उन्हें पांच साल की सजा हुई थी।
वह सपा के टिकट पर महसी से दो बार विधायक रहे लेकिन बेनी प्रसाद वर्मा के एसकेडी बनाने पर दिलीप उसमें शामिल हो गए। इसके बाद बसपा का दामन थाम लिया। उनकी पत्नी माधुरी वर्मा को एमएलसी बना दिया गया था।
विस चुनाव में नानपारा सीट से दिलीप वर्मा कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए थे। ऐन मौके पर सुप्रीमकोर्ट का फैसला आ गया। ऐसे में माधुरी ने एमएलसी सीट छोड़ दी और कांग्रेस से चुनाव लड़कर नानपारा से विधायक बन गईं।