{"_id":"646af7e2246bfe47da0c1104","slug":"youth-returning-from-invitation-dies-in-road-accident-deoria-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria Road Accident: निमंत्रण से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Road Accident: निमंत्रण से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दोस्त घायल
Mon, 22 May 2023 10:34 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 May 2023 10:34 AM IST
सार
रविवार देर रात में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस बुला कर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को रविवार देर रात में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस बुला कर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
तरकुलवा थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव निवासी संतोष कुमार गौड़ (23 वर्ष) पुत्र हरिंदर गौड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के भीखमपुर मोहल्ले में मकान बनवा कर सपरिवार रहते थे। वह अभी 10 दिन पहले विदेश से घर आए थे।
विज्ञापन
रविवार को वह थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी मुन्ना यादव के लड़की की शादी में निमंत्रण देने गए थे। जहां से भोजन करने के बाद देर रात बाइक से अपने दोस्त के साथ वापस भीखमपुर लौट रहा थे। अभी वह लोग कसया-देवरिया मार्ग के कंचनपुर चट्टी मोड़ के पास तक पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर मौके पहुंचे तथा दोनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान संतोष की मृत्यु हो गई। उसके दोस्त का इलाज चल रहा है।