{"_id":"6af08ad352b6a0cf1c02f1c7","slug":"the-sp-gifted-jackets-dhotis-and-whistles-to-150-praharis-village-guards-deoria-news-c-208-1-deo1049-196261-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसपी ने 150 ग्राम प्रहरियों को भेंट की जैकेट, धोती और सीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसपी ने 150 ग्राम प्रहरियों को भेंट की जैकेट, धोती और सीटी
विज्ञापन
देवरिया। दिवाली के अवसर पर एसपी अभिजित आर शंकर ने शनिवार को पुलिस लाइन में 150 ग्राम प्रहरियों को जैकेट, धोती और सीटी भेंट की। जिले के कुल 1500 ग्राम प्रहरियों को यह सामग्री वितरित की जानी है। इसका उद्देश्य सर्दी से बचाव के साथ गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ग्राम प्रहरी गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और उनकी सूचना पुलिस तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। जैकेट से उन्हें ठंड में गश्त करने में सहूलियत होगी, जबकि सीटी आपात स्थिति में संकेत देने के काम आएगी। सामग्री पाकर ग्राम प्रहरियों ने खुशी जताते हुए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं यातायात सत्येंद्र राय, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण सिंह, परिवहन शाखा प्रभारी उदयनारायण यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।