{"_id":"6af08aa56bcfae9a440dccda","slug":"hanuman-janmotsav-celebrated-at-baripur-hanuman-temple-with-sahasrarchan-deoria-news-c-208-1-deo1021-196251-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बारीपुर हनुमान मंदिर में सहस्रार्चन कर मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बारीपुर हनुमान मंदिर में सहस्रार्चन कर मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
विज्ञापन
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के बारीपुर हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार रात हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक आचार्यों के निर्देशन में सिद्धपीठ के उत्तराधिकारी महंत गोपालदास महाराज ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
इस दौरान एक हजार हनुमत नामों के साथ तुलसी पत्र और बूंदी के लड्डुओं से सहस्रार्चन किया गया। करीब दो घंटे तक चले पूजन के बाद आरती हुई। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर महिलाओं ने सोहर गीत गाकर उत्सव की खुशियां मनाईं। देर रात तक आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में विद्वान आचार्य कृष्ण चंद्र शास्त्री, पंडित श्रीप्रकाश मिश्र, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, राकेश मणि त्रिपाठी, अखिलेश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता नरेंद्र मिश्र पप्पू, सत्येंद्र दुबे, चंचल दुबे, शिवाकांत मिश्र, सुमन मिश्रा और जैनेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।