फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth returned from Kolkata found corona infected, friend also in grip

कोलकाता से लौटा युवक कोरोना संक्रमित मिला, दोस्त भी चपेट में

Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth returned from Kolkata found corona infected, friend also in grip
कोलकाता से लौटा युवक कोरोना संक्रमित मिला, दोस्त भी चपेट में
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण फिर से जिले में पांव पसारने लगा है। कोलकाता से लौटा युवक और उसका दोस्त कोरोना संक्रमित मिला है। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग उनके परिजनों की भी जांच कराने की तैयारी में जुट गया है। उधर एक दिन पूर्व महेन इलाके में विदेश से आएं युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद ओमिक्रॉन जांच के लिए नमूना लखनऊ केजीएमयू भेजा गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर बढ़कर पांच हो गई है।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक डेढ़ वर्ष बाद कोलकाता से पांच दिन पूर्व लौटा तो बहन के घर बिहार के सिवान जिले के मैरवा चला गया। वहां चार दिन रुका। उसे और उसके दोस्त को खांसी और सांस लेने में दिक्कत होने पर शुक्रवार को दोनों को डॉक्टर को दिखाया गया। एंटीजन जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। हालांकि रिपोर्ट नहीं दी गई। दोनों 18 दिसंबर को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां जांच में भी उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दोनों का इलाज चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार, पर एक दिसंबर से अब तक विदेश से जिले में 2153 लोग आए हैं। ऐसे में कोरोना पाजिटिव की संख्या बढ़ने से लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। महेन इलाके के एक गांव निवासी युवक की एंटीजन जांच में रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद आरटीपीसीआर जांच कराई गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक पांडेय का कहना है कि एक्टिव केस की संख्या जिले में पांच की हो गई है। दो दिनों में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवकों के परिवार के लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

22686 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद में मंगलवार को 381 केंद्रों पर लक्ष्य 38 हजार के सापेक्ष 22686 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगा। इसमें 18 वर्ष के ऊपर के 2504, बुजुर्ग 473, 45 वर्ष के ऊपर के 960 को प्रथम तथा 18749 लोगों को वैक्सीन की दूसरा डोज लगाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed