{"_id":"6a9872e52aaee78943018dba","slug":"wishing-the-son-a-long-life-deoria-news-c-208-1-deo1014-190684-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुश में गांठ लगा महिलाओं ने की पुत्र की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुश में गांठ लगा महिलाओं ने की पुत्र की दीर्घायु की कामना
Thu, 03 Sep 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पुत्रों के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने बुधवार को हलषष्ठी व्रत किया। षष्ठी तिथि पर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर जुटी महिलाओं ने कुश में गांठ जोड़ कर पूजा-अर्चना की।
भाद्रपद कृष्ण षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला व्रत पुत्र के दीर्घायु के लिए माताएं करती हैं। मंदिर के अलावा घरों में व्रती महिलाओं ने कुश को जमीन में लगाकर पूजा-अर्चना की।
मान्यता है कि व्रत का संबंध भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम से है, इसलिए इसे बलराम जयंती भी कहा जाता है।
बलराम को बलदेव, हलधर और हलायुध के नाम से भी जाना जाता है। उनका प्रमुख आयुध हल और मूसल है। इसी कारण इस पर्व को हलषष्ठी कहा जाता है। व्रत में तिन्नी के चावल, भैंस के दूध, दही और घी, महुआ को चढ़ा कर बेटे के लंबी आयु की कामना की। संवाद